Site icon AB News.Press

महासमुंद में आकाशीय बिजली से घर में भीषण आग…लाखों का नुकसान

Last night in Mahasamund district, lightning caused havoc amidst strong storm and light rain. Electricity went off in village Badhmuda

Celestial in Mahasamund

महासमुंद,15मई। महासमुंद  जिले में बीती रात तेज अंधड़ और हल्की बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने तबाही मचा दी बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमुड़ा में बिजली गिरने से एक खपरेल मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बाधमुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवागन के मकान पर देर रात करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसके बाद घर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद और बागबाहरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सीट कवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं।

ग्रामीणों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Exit mobile version