यूएई, 15 मई| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को अबू धाबी पहुंचे अबू धाबी पहुंचने पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता और तेल आपूर्ति को लेकर भारत की चिंता भी बैठक का प्रमुख विषय रह सकती है।
यूएई के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड ,स्कावीडन,नर्वे और इटली दौरा करेंगे। इस यात्रा को भारत के वैश्विक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

