Site icon AB News.Press

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ी परेशानी…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द

Rail passengers in Chhattisgarh are set to face difficulties during the summer holidays as the Indian Railways has decided to canc

Increase in travellers during summer holidays

बिलासपुर,14 मई| छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं भारतीय रेलवे ने राज्य से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे के इस निर्णय से खासकर छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों और घर वापसी करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं इसके अलावा 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि 5 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के चलते बिलासपुर रेल मंडल ने ट्रेनों को रद्द और प्रभावित करने का फैसला लिया है।

इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों पर भी पड़ेगा गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को टिकट कन्फर्म कराने और यात्रा व्यवस्था बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

विशेष रूप से स्लीपर कोच में यात्रियों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है ट्रेनों की संख्या कम होने से अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version