Site icon AB News.Press

कटिहार में 22 साल की युवती और 60 वर्षीय बुजुर्ग की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय

A unique love story in Katihar is currently the talk of the town. The ongoing love affair between a 22-year-old woman and a 60-year-old man took a new turn wh

22 in Katihar

बिहार,15मई| कटिहार में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है यहां 22 साल की युवती और 60 वर्षीय बुजुर्ग के बीच चल रहे प्रेम संबंध ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब ग्रामीणों ने दोनों को सुनसान जगह पर साथ पकड़ लिया।

मामला सामने आने के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा और हंगामा होता रहा हालांकि, विरोध या विवाद बढ़ाने के बजाय ग्रामीणों ने दोनों की सहमति को देखते हुए उन्हें मंदिर ले जाकर शादी करवा दी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों अक्सर एक-दूसरे से छिपकर मिला करते थे लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उन्हें साथ देख लिया इसके बाद पंचायत जैसी स्थिति बनी और अंततः परिवार तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया।

इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है कोई इसे सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहा है, तो कोई उम्र के बड़े अंतर को लेकर हैरानी जता रहा है।

Exit mobile version