ई-रिक्शा से जनसंपर्क करेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा

ई-रिक्शा से जनसंपर्क करेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर,15 मई। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अब राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा ने ई-रिक्शा खरीदकर स्वच्छ ऊर्जा और ईंधन बचत का संदेश दिया है।

प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील से प्रेरित होकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने फैसला लिया है कि वे अब अपने जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और क्षेत्रीय दौरों में ई-रिक्शा का उपयोग करेंगे हाल ही में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में भी वे ई-रिक्शा से पहुंचे, जिसे लेकर लोगों के बीच खास चर्चा रही।

इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया और लोगों से हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की विधायक का कहना है कि छोटे-छोटे बदलाव से बड़े परिणाम संभव हैं और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग भविष्य की जरूरत बनता जा रहा है।

News and Politics