Site icon AB News.Press

Illegal Mining पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई…. महानदी में अवैध रेत उत्खनन करते 3 मशीनें जप्त

Major Action by the Mines Department Against Illegal Mining: 3 Machines Seized While Illegally Excavating Sand in the Mahanadi River

Illegal Mining

रायपुर, 14 मई। Illegal Mining  : मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। विभागीय सचिव और संचालक स्तर से लगातार मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है, जिसके चलते अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है।

महानदी में अवैध रेत उत्खनन का खुलासा

इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम हरडीडीह स्थित महानदी में अवैध रूप से साधारण रेत उत्खनन का भंडाफोड़ किया। औचक निरीक्षण के दौरान मशीनों के जरिए नियम विरुद्ध रेत खनन करते पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत 3 चैन माउंटेन मशीनों को जप्त कर सील कर दिया।

नियम उल्लंघन करने वालों को नोटिस

खनिज विभाग ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

अवैध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर

खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण तथा खनन पट्टा एवं भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने कहा कि आगे भी लगातार कड़ी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधे कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Exit mobile version