रायपुर,14 मई| राजधानी रायपुर में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाफाडीह इलाके में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा गंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की संयुक्त कार्रवाई में 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 13 मई 2026 की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई सूचना थी कि फाफाडीह क्षेत्र के एक खुले मैदान में कुछ लोग पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल ₹1,54,500 नकद, 52 ताश पत्ते, कई मोबाइल फोन और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए हैं सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आगे आवश्यक वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

