बिलासपुर,14 मई| बिलासपुर में करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक कारोबारी को व्यापार में बड़ा फायदा और मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर उसके परिचित तीन लोगों ने 3 करोड़ 32 लाख रुपये की ठगी कर ली।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी से कहा था कि रकम निवेश करने पर व्यापार तेजी से बढ़ेगा और सामान सप्लाई के जरिए भारी कमाई होगी लंबे समय से जान-पहचान होने के कारण कारोबारी ने उन पर भरोसा कर लिया इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में उससे करोड़ों रुपये ले लिए।
कुछ समय तक कारोबारी को भरोसे में रखा गया, लेकिन ना तो तय समय पर सामान मिला और ना ही मुनाफा जब कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे लगातार बहानेबाजी और संपर्क कम होने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
मामला बढ़ने पर कारोबारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

