Site icon AB News.Press

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा…70 लाख की सुपारी का दावा

The CBI investigation into the murder of West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari's personal assistant, Chandranath Rath, continues to uncover new revelations.

शुभेंदु अधिकारी के पीए

पश्चिम बंगाल ,14 मई|पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को लेकर CBI जांच में लगातार नए खुलासे सामने आने का दावा किया जा रहा है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल केस में करीब 70 लाख रुपये की सुपारी डील का संकेत मिला है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की पूरी योजना मध्यमग्राम इलाके में तैयार की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य से पूछताछ के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की भूमिका पर शक गहराया है, जिसने कथित तौर पर लोकेशन शेयर कर पूरे ऑपरेशन को दिशा दी थी। एजेंसी अब उस कथित मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है।

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ लंबे समय से हमलावरों के निशाने पर थे और चुनावी माहौल के बीच उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। करीब एक महीने तक उनकी रेकी की गई थी।

इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल CBI और SIT की संयुक्त टीम डिजिटल सबूतों, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

एजेंसियों का मानना है कि यह मामला केवल सुपारी किलिंग तक सीमित नहीं हो सकता और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या गहरी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Exit mobile version