Site icon AB News.Press

रायपुर में रिश्तों का कत्ल…शराब पिलाकर साले की हत्या जीजा ने खुद 112 पर दी सूचना

An incident involving a tailor and a photographer has come to light from the Urla area of ​​Raipur, where a dispute arose between family members.

Murder of relationships in Raipur.

रायपुर,14 मई| रायपुर के उरला इलाके से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा बन गया।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल-112 पर कॉल कर वारदात की जानकारी दी और बताया कि उसने हत्या कर दी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब के नशे, गाली-गलौज और पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था, जो इस हत्या की वजह बना मामले की आगे जांच जारी है।

Exit mobile version