कोरबा, 14 मई।कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरन नदी में रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर नदी में नहाने पहुंचा था इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्त मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे थे छलांग लगाने के बाद वह करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा लेकिन उसके दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया|
इस दौरान उसे बचाने के लिए कोई भी पानी में नहीं उतरा घटना के बाद दोस्तों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया लगभग 48 घंटे तक खोजबीन के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था जिसके कुछ समय बाद ही निखिल का शव नदी के पानी की सतह पर आ गया, जिसे बरामद कर लिया गया।
निखिल सिंह SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक डंपर ऑपरेटर का पुत्र था हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है असमय मौत के बाद परिजनों और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

