लखनऊ,14मई। अखिलेश यादव ने आज प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव की अपर्णा यादव के साथ बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई, हालांकि बातचीत के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है पारिवारिक शोक के बीच यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है|
इसी दौरान कई वरिष्ठ नेताओं का भी आवास पर पहुंचना जारी रहा, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है और अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक प्रतीक यादव की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी और उन्हें पल्मोनरी एंबॉलिज्म जैसी गंभीर स्थिति थी|
