Site icon AB News.Press

Prateek Yadav Death : SP प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन…! राजनीतिक गलियारों में शोक…फिटनेस आइकॉन के साथ परिवार का थे शांत चेहरा

Prateek Yadav Death: SP Chief Akhilesh Yadav's brother, Prateek Yadav, passes away... Mourning in political circles. A fitness icon, he was the quiet face of the family.

Prateek Yadav Death

लखनऊ, 13 मई। Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वहीं वह अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और करीबी लोगों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया।

राजनीति से दूर, फिटनेस और बिजनेस में बनाई अलग पहचान

भले ही प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहे, लेकिन उन्होंने फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम चलाते थे और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चित रहते थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में काम शुरू किया। करीबी लोगों के मुताबिक प्रतीक बेहद अनुशासित और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

स्ट्रीट डॉग्स के लिए चलाते थे संस्था

प्रतीक यादव सिर्फ बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि पशु प्रेमी के तौर पर भी पहचाने जाते थे। उन्होंने ‘जीव आश्रय’ संस्था की शुरुआत की थी, जो घायल और बेसहारा स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी।

अपर्णा यादव भाजपा में, फिर भी परिवार से जुड़े रहे रिश्ते

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद परिवार के रिश्तों में संतुलन बना रहा। यही वजह थी कि बीमारी के दौरान अखिलेश यादव खुद अस्पताल पहुंचकर उनसे मिलने गए थे।

यूपी की राजनीति में शोक की लहर

प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक का माहौल है। समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने दुख जताया है। करीबी लोगों के मुताबिक प्रतीक यादव लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे और हमेशा फिटनेस, बिजनेस व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे।
Exit mobile version