CGPSC भर्ती परिणाम जारी…चयनित अभ्यर्थी में ख़ुशी की लहार

CGPSC भर्ती परिणाम जारी…चयनित अभ्यर्थी में ख़ुशी की लहार

रायपुर ,13 मई | CGPSC  लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए गए थे लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था जानकारी के मुताबिक कुल 56 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर 21 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया रही पारदर्शी

CGPSC ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू प्रदर्शन के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर किया गया। आयोग ने चयन सूची के साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की है, ताकि भविष्य में रिक्तियां होने पर उसका उपयोग किया जा सके।

विभाग को मिलेगा तकनीकी मजबूती

आवास एवं पर्यावरण विभाग में सहायक संचालकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद शहरी विकास, भवन निर्माण, पर्यावरणीय योजनाओं और आवास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी।

चयनित अभ्यर्थियों में खुशी

परिणाम जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है कई उम्मीदवार वर्षों से इस भर्ती प्रक्रिया की तैयारी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Education