नई दिल्ली/लखनऊ,13 मई। भाजपा नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया जानकारी के अनुसार, घर पर सोते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
घटना के समय अपर्णा यादव अस्पताल में मौजूद नहीं थीं इस अचानक हुई घटना से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर|
