Site icon AB News.Press

Watermelon Poisoning : जांजगीर में तरबूज खाने के बाद 1 बच्चे की मौत…! 3 की हालत बिगड़ी…स्वास्थ्य विभाग ने भेजे सैंपल

Watermelon Poisoning: One Child Dies After Eating Watermelon in Janjgir; Condition of Three Others Deteriorates... Health Department Sends Samples.

Watermelon Poisoning

जांजगीर-चांपा, 12 मई। Watermelon Poisoning : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद अचानक उल्टी-दस्त और तबीयत खराब होने की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम जांजगीर और मेडिकल टीम को गांव भेजा गया है, जहां पूरे परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सिविल सर्जन एस. कुजूर ने बताया कि बच्चों के द्वारा खाए गए तरबूज के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है।
Exit mobile version