Site icon AB News.Press

Illegal Mining परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई… मिनी ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टर जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

Major Action by the Mines Department Against Illegal Mining Transport: Mini-trucks, Hyvas, and Tractors Seized; Legal Action Initiated.

Illegal Mining

कोरिया, 12 मई। Illegal Mining कोरिया जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 4 मई से 10 मई के बीच विभागीय टीम ने पटना, बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर और एक मिनी ट्रक को जप्त किया है।

अवैध रूप से कोयला, ईंट और गिट्टी का हो रहा था परिवहन

खनिज विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पाया कि संबंधित वाहनों में बिना वैध दस्तावेजों के खनिज कोयला, ईंट और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुंठपुर, चरचा और पटना में अभिरक्षा में रखा गया है।

इन वाहनों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण

जप्त किए गए वाहनों में सीजी 16 ए 2435 मिनी ट्रक, सीजी 16 सीजी 6738 ट्रैक्टर, सीजी 15 एसी 3349 ट्रैक्टर, सीजी 16 सीआर 2013 ट्रैक्टर तथा सीजी 10 एएम 7044 और सीजी 10 एएम 5428 हाईवा शामिल हैं। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर लगातार जारी रहेगी सख्ती

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Exit mobile version