BJP Meeting : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP की अहम बैठक…! संगठन बदलाव और निकाय चुनाव पर मंथन
रायपुर, 12 मई। BJP Meeting : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए शिव प्रकाश विशेष रूप से रायपुर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आने वाले निकाय चुनावों और संगठनात्मक बदलावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राज्य खबर
