Site icon AB News.Press

Somnath Swabhiman Parv : आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम… डीपाडीह में सजेगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

Somnath Swabhiman Parv: Confluence of faith, history and self-respect... 'Somnath Swabhiman Parv' will be decorated in Deepadih

Somnath Swabhiman Parv

रायपुर, 11 मई। Somnath Swabhiman Parv : बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाले डीपाडीह सामंत सरना में 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का विशेष आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

डीपाडीह में दिखेगी इतिहास और परंपरा की झलक

प्राचीन स्थापत्य कला और आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध डीपाडीह में यह आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में अपनी जड़ों और ऐतिहासिक विरासत के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। टेंट, साउंड, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी होंगे आकर्षण का केंद्र

आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा, वहीं एनआरएलएम के माध्यम से स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

Exit mobile version