रायपुर, 11 मई। PMAYG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का असर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। जिले के ग्राम बहीगांव निवासी श्री मगनलाल गौर का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
कच्चे मकान में बीतते थे मुश्किल दिन
मगनलाल गौर पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। हर साल बारिश के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मकान की खपरैल खराब हो जाती थी और बारिश का पानी घर के अंदर टपकता था, जिससे पूरा परिवार चिंता और असुविधा में जीवन बिताता था।
पीएम आवास योजना बनी उम्मीद की किरण
वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके आवास को स्वीकृति मिली। योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली सहायता और अपनी बचत जोड़कर उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया।
अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
मगनलाल गौर ने बताया कि पहले जहां बरसात में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब उनका परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और निश्चिंत जीवन जी रहा है। नए घर ने उनके परिवार को स्थिरता, आत्मविश्वास और सम्मान की नई भावना दी है।
अन्य योजनाओं का भी मिला लाभ
मगनलाल के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं भी मिली हैं। इससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
शासन के प्रति जताया आभार
मगनलाल गौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना ने हजारों परिवारों के सुरक्षित घर के सपने को साकार किया है।

