Site icon AB News.Press

Divyang Support : दिव्यांग हितग्राही को मिला श्रवण यंत्र… जनप्रतिनिधियों ने बांटे पेंशन स्वीकृति पत्र… सुशासन तिहार में जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

Support for the Differently-abled: Differently-abled beneficiary receives a hearing aid... Public representatives distribute pension sanction letters... Needy citizens receive benefits of various schemes during the 'Good Governance Festival'.

Divyang Support

रायपुर, 11 मई। Divyang Support : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है।

पेंशन स्वीकृति आदेश का किया गया वितरण

इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम किलकिला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 7 पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

दिव्यांग हितग्राही को मिला श्रवण यंत्र

कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सहायक सामग्री और पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

हितग्राहियों ने जताया आभार

लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से गांव स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी सुविधा हो रही है।

गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराकर शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

Exit mobile version