BJP Ex Parshad : रायगढ़ में निष्कासित BJP पार्षद का बड़ा कांड…! रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 40 हजार

BJP Ex Parshad
रायगढ़, 11 मई। BJP Ex Parshad : रायगढ़ जिले में भाजपा के एक निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का सनसनीखेज आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में साहिल ने बताया कि उसका पिछले कई वर्षों से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती थाने पहुंची थी, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया।
