Mission Shakti योजना के तहत होगी भर्ती प्रक्रिया… जेंडर विशेषज्ञ और आईटी असिस्टेंट पदों के लिए मांगे गए आवेदन

Mission Shakti योजना के तहत होगी भर्ती प्रक्रिया… जेंडर विशेषज्ञ और आईटी असिस्टेंट पदों के लिए मांगे गए आवेदन

रायपुर, 10 मई। Mission Shakti : भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत “मिशन शक्ति” योजना के तहत राजनांदगांव जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी।

दो संविदा पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत संविदा जेंडर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति) के 1 पद तथा संविदा आईटी असिस्टेंट (अनारक्षित) के 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 23 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

डाक और कोरियर से भेज सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजनांदगांव, पिन कोड-491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

राज्य खबर