SECL Former GM Accident : कोरबा में बड़ा हादसा…! पार्सल वाहन से भिड़ी कार…SECL के पूर्व GM अरुण त्यागी की मौत…MLA ने जताया शोक

SECL Former GM Accident : कोरबा में बड़ा हादसा…! पार्सल वाहन से भिड़ी कार…SECL के पूर्व GM अरुण त्यागी की मौत…MLA ने जताया शोक

कोरबा, 08 मई। SECL Former GM Accident : कोरबा के चोटिया क्षेत्र में NH-130 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। SECL गेवरा एरिया के पूर्व GM अरुण कुमार त्यागी की पार्सल वाहन से कार टकराने के बाद मौत हो गई। वह प्रमोशन के बाद सिंगरौली ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। जिले में इस दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक (GM) और हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

NH-130 पर पार्सल वाहन से भिड़ी कार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 में चोटिया के पास हुआ। अरुण त्यागी कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरुण त्यागी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

हाल ही में मिला था प्रमोशन

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर प्रमोशन मिला था। वे नई पोस्टिंग जॉइन करने सिंगरौली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने जताया शोक

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अरुण कुमार त्यागी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
राज्य खबर