कोलकाता, 08 मई। New CM Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 207 सीटें हासिल की हैं। अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुन लिया है। शनिवार को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्ताधारी TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई। इसी के साथ भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है।
अमित शाह की मौजूदगी में लगी मुहर
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई गई।
ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराया
इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की। नंदीग्राम के साथ-साथ उन्होंने भवानीपुर सीट पर भी जीत दर्ज की, जहां उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता शामिल होंगे।
बंगाल में पहली बार BJP सरकार
राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और कोलकाता समेत कई जिलों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

