Site icon AB News.Press

CM Kanya VIvah योजना का भव्य आयोजन कल… पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां… 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Grand Celebration of the CM Kanya Vivah Scheme Tomorrow... The Melodious Sounds of Shehnais Will Resound Across Chhattisgarh... Over 2,300 Couples to Tie the Knot.

CM Kanya VIvah

रायपुर, 08 मई। CM Kanya VIvah : छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का एक ऐतिहासिक उत्सव 8 मई को देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेशभर के सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्यव्यापी इस आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों में विवाह स्थलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

2300 से अधिक जोड़े लेंगे सात फेरे

इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रदेशभर के 2300 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होंगे। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता की मिसाल बनेगा।

मुख्यमंत्री बोले— यह सिर्फ विवाह नहीं, समानता और सम्मान का उत्सव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह कभी चिंता का विषय होता था, लेकिन इस योजना ने उस चिंता को विश्वास और गरिमा में बदल दिया है।

पहले भी बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2026 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में कुल 6,412 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे थे। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय बना।

हर नवदंपति को मिलेगी 35 हजार की सहायता

योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। इसके अलावा विवाह आयोजन में आवश्यक सामग्री, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं भी शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष तैयारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा सभी जिलों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को सम्मानजनक और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Exit mobile version