Site icon AB News.Press

Raipur Harassment Case : रायपुर में महिला अधिकारी से अश्लील हरकत…! कॉल कर की अभद्र मांग…व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक फोटो…FIR दर्ज

Raipur Harassment Case: Obscene acts against a female officer in Raipur! Indecent demands made via phone call; objectionable photos sent on WhatsApp. FIR registered.

Raipur Harassment Case

रायपुर, 05 मई। Raipur Harassment Case : राजधानी रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से ऑनलाइन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। अंजान नंबर से कॉल कर आरोपी ने अभद्र बातें कीं और बाद में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर उन्हें परेशान किया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं और हाल ही में उनकी शादी हुई है।

व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक तस्वीर

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वे रायपुर में रहती हैं और दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई हैं। शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल और 4 मई को सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें आरोपी ने अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने बताया कि कॉल रिसीव न करने पर आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो भेज दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।

FIR दर्ज, जांच जारी

पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version