Site icon AB News.Press

Gas Black Marketing पर बड़ा प्रहार… रायपुर में 400 सिलेंडर जब्त.. खाद्य विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप

Major Crackdown on Gas Black Marketing... 400 Cylinders Seized in Raipur... Food Department's Strict Action Sparks Panic.

Gas Black Marketing

रायपुर, 05 मई। यान के तहत अब तक 400 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी अभियान तेज, अवैध कारोबारियों पर शिकंजा

जिला प्रशासन रायपुर की खाद्य शाखा द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई: लाइसेंस निलंबन से लेकर FIR तक

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर तुरंत जांच की जाती है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन, भारी जुर्माना, सिलेंडर जब्ती और गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज करने जैसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ संकेत दिया है कि कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता

एलपीजी वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए अब उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही एक सक्रिय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिससे वितरण व्यवस्था पर निगरानी और मजबूत हो सके।

नियमित निरीक्षण से उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित

विभागीय टीमें समय-समय पर गैस एजेंसियों और वितरण नेटवर्क का औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही मात्रा और समय पर गैस उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ना है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिले, तो तुरंत इसकी सूचना खाद्य विभाग को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू गैस वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Exit mobile version