Site icon AB News.Press

Drug Department Action : गरियाबंद में मेडिकल पर छापा…! नशीली दवाएं और ‘फेयरनेस क्रीम’ का बड़ा खुलासा

Drug Department Action: Raid on a Medical Store in Gariaband! Major Revelation Involving Narcotic Drugs and 'Fairness Creams'

Drug Department Action

गरियाबंद, 05 मई। Drug Department Action : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। इस छापे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर स्थित नीलम मेडिकल में टीम ने दबिश दी, जहां नशीली दवाओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में क्या मिला?

छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। कई दवाओं के वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे, जिसे लेकर अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई।

युवाओं में ट्रेंड कर रही क्रीम जब्त

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से एक ऐसी क्रीम भी जब्त की गई, जो युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस क्रीम के वैधानिक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उसका सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम अब जब्त सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Exit mobile version