CG Mahila Congress : सस्पेंस खत्म…! संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष…दिल्ली दरबार का बड़ा दांव
Shubhra Nandi
CG Mahila Congress
रायपुर, 05 मई। CG Mahila Congress : छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। दिल्ली हाईकमान ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले को संगठन में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
दिल्ली में तय हुई थी सियासी बाजी
इस पद के लिए दावेदारी की रेस काफी दिलचस्प रही। जनवरी में दिल्ली में इसके लिए शक्ति प्रदर्शन और इंटरव्यू राउंड आयोजित किया गया था। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के सामने राज्य से 5 मज़बूत दावेदार मैदान में थीं। नेत्रियों की इस सूची में अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा जैसे नाम शामिल थे। तभी से यह चर्चा तेज थी कि आखिर आलाकमान किस नाम पर मुहर लगाएगा।
आखिरकार संगीता सिन्हा पर भरोसा क्यों?
संगीता सिन्हा को संगठन में सक्रियता, जमीनी पकड़ और तेजतर्रार छवि के कारण यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने यह बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है।