Site icon AB News.Press

BJP Internal Dispute : कोरबा BJP में बवाल…! नेत्री ने अपनी ही पार्षद पर शराब और ₹20 हजार मांगने का लगाए सनसनीखेज आरोप…VIDEO वायरल

BJP Internal Dispute: Uproar in Korba BJP! A party leader levels sensational allegations against her own councilor, accusing her of demanding alcohol and ₹20,000—Video goes viral.

BJP Internal Dispute

कोरबा, 05 मई। BJP Internal Dispute : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से BJP के अंदरूनी विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्टी की ही एक नेत्री ने अपनी पार्षद पर बोरिंग के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सियासी हलचल बढ़ गई है। यह पूरा मामला कटाईनार वार्ड 14 का बताया जा रहा है।

VIDEO में क्या आरोप?

समाजसेविका और भाजपा नेत्री डिंकी कौर ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि वार्ड में बोरिंग कराने के बदले उनसे अवैध मांग की गई। उनका कहना है कि पार्षद रम्भा कंवर ने शराब, मुर्गा और ₹20 हजार की मांग की।

मांग पूरी नहीं तो काम बंद

डिंकी कौर के मुताबिक, जब ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो बोरिंग का काम रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि इलाके में पानी की भारी जरूरत होने के बावजूद लोगों को परेशान किया जा रहा है।

जरूरत की जगह नहीं हुआ काम

नेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जिस स्थान पर बोरिंग की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वहां काम नहीं कराया गया। इसके बजाय दूसरी जगह काम करवाकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पूरे मामले की जांच पर सबकी नजरें हैं। आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक कार्रवाई संभव मानी जा रही है।

Exit mobile version