Site icon AB News.Press

West Bengal Repoll : फाल्टा विधानसभा में बड़ा फैसला…! EVM गड़बड़ी और हिंसा के बाद सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान…21 मई को वोटिंग

West Bengal Repoll: Major Decision in Falta Assembly Constituency! Repolling ordered at all 285 booths following EVM irregularities and violence... Voting on May 21.

West Bengal Repoll

कोलकाता, 03 मई। West Bengal Repoll : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। यह फैसला मतदान के दौरान गड़बड़ी, हिंसा और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद लिया गया है।

आयोग के निर्देश के अनुसार, फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी बूथों पर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा। वहीं मतगणना 24 मई 2026 को होगी।

क्यों लिया गया री-पोल का फैसला?

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर गंभीर अनियमितताएं, हिंसा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने की घटनाएं सामने आई थीं।

कार्रवाई तेज, 3 लोग गिरफ्तार

फाल्टा के हासिमनगर इलाके में धमकी और डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस को आयोग की चेतावनी

सूत्रों के अनुसार, आयोग ने डायमंड हार्बर जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पहले कब हुआ था मतदान?

दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर 29 अप्रैल 2026 को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। विशेष पर्यवेक्षक Subrata Gupta ने 30 बूथों पर पुनर्मतदान की सिफारिश की थी, लेकिन आयोग ने सभी 285 केंद्रों पर री-पोल कराने का निर्णय लिया।

Exit mobile version