Teacher Transfer Ban : ट्रांसफर बैन के बीच बड़ा शिक्षकों के तबादले जारी…! मुंगेली-बिलासपुर-रायपुर में नई पोस्टिंग…दो नए आदेश सामने

Teacher Transfer Ban : ट्रांसफर बैन के बीच बड़ा शिक्षकों के तबादले जारी…! मुंगेली-बिलासपुर-रायपुर में नई पोस्टिंग…दो नए आदेश सामने

रायपुर, 03 मई। Teacher Transfer Ban : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में ट्रांसफर बैन के बावजूद शिक्षकों के तबादले जारी हैं। हाल ही में व्याख्याता और सहायक शिक्षकों के दो अलग-अलग तबादला आदेश सामने आए हैं, जिससे बैन की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूछेली पथरिया में पदस्थ व्याख्याता रामनारायण पैकरा का तबादला कर उन्हें बिलासपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल बांका, विकासखंड बिल्हा में पदस्थ किया गया है।

आपसी सहमति से तबादला

वहीं सहायक शिक्षिका अनुरंजना खेस का तबादला जशपुर के पत्थलगांव से रायपुर जिले के धरसीवा में किया गया है। इसके साथ ही पुष्पा पटेल को रायपुर से जशपुर ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों का तबादला आपसी सहमति के आधार पर हुआ है।

विभाग के अहम निर्देश

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग (Teacher Transfer Ban) द्वारा जारी एक आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि ‘E’ कैडर से ‘T’ कैडर (या इसके विपरीत) में किए गए स्थानांतरणों को अमान्य माना जाएगा। जनगणना कार्यों में लगे शिक्षकों को कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित क्षेत्रों से गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थापना के लिए भी कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होगी।

 
Education