Site icon AB News.Press

PM Janman Yojana से बदल रही तस्वीर… विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में तेजी से सुधार

The PM Janman Yojana is Transforming the Landscape... Rapid Improvement in the Lives of Particularly Vulnerable Tribal Groups

PM Janman Yojana

रायपुर, 03 मई। PM Janman Yojana : विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का प्रभाव जशपुर जिला में तेजी से देखने को मिल रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

बुनियादी सुविधाओं से जुड़ रहा हर घर

योजना के तहत आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में लागू किया जा रहा है।

जल जीवन मिशन से पहुंचा स्वच्छ पेयजल

जल जीवन मिशन के माध्यम से अब पहाड़ी क्षेत्रों तक भी नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। पहले हैंडपंप पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को अब सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों में कमी आई है।

रोजगार और आय बढ़ाने की पहल

सन्ना स्थित वनधन केंद्र में फॉक्सटेल बाजरा प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। उत्पादों का विपणन राज्य स्तर पर किया जाएगा और आय सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचेगी।

तेजी से हासिल हो रहे लक्ष्य

योजना के अंतर्गत जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है—
• 1233 पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण
• 1474 घरों में विद्युतीकरण (101% उपलब्धि)
• 14 मोबाइल टावर स्थापित
• 146 कौशल एवं रोजगारपरक कार्य पूरे
• 8135 आयुष्मान कार्ड जारी
• 3290 बैंक खाते खोले गए
• 5830 राशन कार्ड बनाए गए (100% लक्ष्य पूर्ण)

विकास की नई इबारत

पीएम-जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। यह पहल न केवल बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मजबूत कदम साबित हो रही है।

Exit mobile version