Site icon AB News.Press

CENSUS-2027 का प्रथम चरण शुरू… रायगढ़ में घर-घर पहुंची टीमें, 30 मई तक चलेगा सर्वे अभियान

First Phase of Census-2027 Begins... Teams Reach Door-to-Door in Raigarh; Survey Campaign to Continue Until May 30.

CENSUS-2027

रायगढ़, 02 मई। CENSUS-2027 शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में आज से मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से सर्वेक्षण कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण अभियान 30 मई 2026 तक जारी रहेगा।

पहले दिन प्रगणक दलों को किया गया रवाना

प्रथम दिवस चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य हेतु प्रगणक दलों को विधिवत रवाना किया गया। उन्हें अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर समयबद्ध तरीके से सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अनुविभागीय जनगणना अधिकारियों—दुर्गा प्रसाद अधिकारी, प्रवीण भगत, प्रवीण तिवारी, महेश शर्मा और भरत कौशिक ने अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणक दलों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाया जा सके।

Exit mobile version