Site icon AB News.Press

Sushasaan Tihar 2026 : जशपुर में 36 क्लस्टरों में लगेंगे शिविर… ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

Sushasan Tihar 2026: Camps to be organized across 36 clusters in Jashpur—rural and urban areas to receive direct benefits.

Sushasan Tihar 2026

रायपुर, 01 मई। Sushasaan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें 31 क्लस्टर जनपद पंचायत क्षेत्रों और 5 क्लस्टर नगरीय निकायों में शामिल हैं।

ग्रामीण क्लस्टर शिविरों में 11 से 18 गांवों के लोग शामिल होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जबकि नगरीय क्षेत्रों में एक क्लस्टर के तहत 15 वार्डों के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने सुचारू संचालन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

5 मई से शुरू होंगे शिविर

जिला प्रशासन के अनुसार पहला शिविर 05 मई 2026 को कांसाबेल विकासखंड के खूंटीटोली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद बगीचा क्षेत्र में 07 मई से 29 मई तक विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही कुनकुरी, जशपुर, दुलदुला, मनोरा, पत्थलगांव, कांसाबेल और फरसाबहार में भी तय कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित होंगे।

नगरीय निकायों में भी विशेष व्यवस्था

शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पंचायत बगीचा, नगर पालिका पत्थलगांव, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत कुनकुरी और नगर पालिका जशपुर में भी शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकेंगे।

एक माह के भीतर होगा निराकरण

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Exit mobile version