Site icon AB News.Press

Public Relief : हादसे में मृतक परिवार को मिली राहत… 2 लाख की सहायता स्वीकृत… नदी में हादसे के बाद हुई थी मौत

Public Relief: Relief for the Family of the Deceased in the Accident... Aid of ₹2 Lakhs Sanctioned... Death Occurred Following a River Accident.

Public Relief

रायपुर, 01 मई। Public Relief : छत्तीसगढ़ में जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। जशपुर जिले के एक पीड़ित परिवार को तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है, जिससे संकट की घड़ी में उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक फरसाबहार तहसील के ग्राम फरदबहार निवासी स्वर्गीय विनोद साय की नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया।

आवेदन के बाद प्रशासन ने दिखाई तत्परता

मृतक की पत्नी चिरंजीवी पैंकरा ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर सहायता की मांग की थी। शुरुआत में योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने तेजी से प्रक्रिया पूरी कर 2 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना भरोसे का केंद्र

बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय अब ग्रामीणों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। यहां स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें शीघ्र राहत मिल रही है। सहायता राशि मिलने के बाद परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल समय में सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद पहुंचाई है।

Exit mobile version