Site icon AB News.Press

New Bastar : पर्यटन के नक्शे पर उभरती नई पहचान… पर्यटन को उद्योग का दर्जा… निवेश को बढ़ावा

New Bastar: An Emerging Identity on the Tourism Map... Tourism Accorded Industry Status... Boosting Investment.

New Bastar

रायपुर, 01 मई। New Bastar :बस्तर, जो कभी नक्सल प्रभाव के कारण चर्चा में रहता था, अब तेजी से पर्यटन हब के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन को विकास का प्रमुख आधार बनाया जा रहा है, जिसका असर बस्तर में साफ दिख रहा है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इससे पर्यटन अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का अनोखा संगम

घने जंगल, झरने, पहाड़ियां और नदियां बस्तर को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। वहीं जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्य और उत्सव इसे एक अनूठा सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र बनाते हैं, जहां पर्यटक प्रकृति और परंपरा दोनों का अनुभव करते हैं।

ग्रामीणों की भागीदारी से बदली तस्वीर

जिन क्षेत्रों में कभी असुरक्षा का माहौल था, वहां अब ग्रामीणों ने श्रमदान और सहयोग से पर्यटन स्थलों का विकास किया है। स्थानीय प्रयासों से कई जगहों को पिकनिक स्पॉट और आकर्षण केंद्र में बदला गया है। पर्यटन योजनाओं के तहत होम-स्टे, गाइड प्रशिक्षण, हस्तशिल्प प्रोत्साहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। इससे वे अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार

ईको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सड़क, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, जिससे पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उभरता पर्यटन हब बन रहा बस्तर

आज बस्तर विकास, संस्कृति और संभावनाओं का प्रतीक बनकर उभर रहा है। यह बदलाव दर्शाता है कि सही नीतियों और सामूहिक प्रयासों से किसी भी क्षेत्र की पहचान बदली जा सकती है।

Exit mobile version