Earthquake : गरियाबंद में फिर कांपी धरती…! 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप…दहशत में है लोग

Earthquake : गरियाबंद में फिर कांपी धरती…! 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप…दहशत में है लोग

गरियाबंद, 01 मई। Earthquake : जिले के देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर करीब 2:20 बजे आए इस झटके ने लोगों को दहशत में डाल दिया। खास बात यह है कि पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब इलाके में जमीन हिली है।

इससे पहले बीती रात करीब 7:20 बजे भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। वहीं, कल आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 0.7 दर्ज की गई थी। लगातार आ रहे इन झटकों के कारण क्षेत्र में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप झटके भले ही हल्के हों, लेकिन बार-बार धरती के कांपने से लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हल्के झटके कभी-कभी बड़े बदलावों का संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

राज्य खबर