Site icon AB News.Press

Saddu Factory Fire : ब्रेकिंग…रायपुर में भीषण आग…! सड्डू की प्लास्टिक फैक्ट्री धधकी…इलाके में अफरा-तफरी…दमकल की टीम मौके पर…बुझाने का प्रयास जारी Video

Saddu Factory Fire: Breaking News... Massive Blaze in Raipur! Plastic Factory in Saddu Engulfed in Flames... Chaos Erupts in the Area... Firefighting Teams on the Scene... Efforts to Extinguish the Fire Underway (Video)

Saddu Factory Fire

रायपुर, 30 अप्रैल। Saddu Factory Fire : राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लगभग आधे घंटे पहले मिली, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कवल मल्टीलेयर फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम (Saddu Factory Fire) मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा आसपास के इलाके को सुरक्षित किया जा रहा है और लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version