Census 2027 : आज आखिरी मौका! घर बैठे करें स्व-गणना, नहीं तो 1 मई से होगा डोर-टू-डोर सर्वे

Census 2027 : आज आखिरी मौका! घर बैठे करें स्व-गणना, नहीं तो 1 मई से होगा डोर-टू-डोर सर्वे

रायपुर, 30 अप्रैल। Census 2027 : अगर आप नौकरीपेशा हैं या काम के बदले में घर से दूर हैं, तो आपके लिए आज बेहद अहम दिन है। Census 2027 के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। यानी अब केवल एक दिन का समय शेष है, जिसमें आप घर बैठे ऑनलाइन अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

आज ही करें स्व-गणना, आसान है प्रक्रिया

जो लोग 1 से 30 मई के बीच घर पर उपलब्ध नहीं रहेंगे, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद एक Special ID मिलेगी, जिसे जनगणना कर्मी को दिखाने पर पूरी प्रक्रिया मिनटों में पूरी हो जाएगी।

क्यों जरूरी है अभी करना?

  1. आखिरी मौका, 30 अप्रैल के बाद ऑनलाइन सुविधा बंद
  2. अपनी सुविधा के अनुसार 24×7 फॉर्म भरने का विकल्प
  3. खुद जानकारी भरने से गलती की संभावना कम
  4. संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है
  5. 1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

यदि आप आज स्व-गणना नहीं करते हैं, तो 1 मई से जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचेंगे। इस दौरान मकान, पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं से जुड़े करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे।

2027 में होगा मुख्य जनगणना चरण

फरवरी से मार्च 2027 के बीच मुख्य जनगणना प्रक्रिया संचालित होगी, जिससे देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे आज ही स्व-गणना पूरी करें, ताकि समय की बचत हो और जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल और सटीक बन सके।

National