Site icon AB News.Press

Minor Forest Produce : तेंदूपत्ता संग्रहण सुचारू… बंद होने की खबरें गलत-वन विभाग… 727 फड़ों में से 350 में शुरू हुआ संग्रहण

Minor Forest Produce: Tendu Leaf Collection Proceeding Smoothly... Reports of Suspension Are False — Forest Department... Collection Has Commenced at 350 Out of 727 Collection Centers.

Minor Forest Produce

रायपुर, 29 अप्रैल। Minor Forest Produce : तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर फैली भ्रामक खबरों के बीच वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुकमा जिले में खरीदी का कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है और संग्राहकों से लगातार पत्ते खरीदे जा रहे हैं। वनमंडलाधिकारी अक्षय भोंसले ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 727 तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं, जिनमें से लगभग 350 फड़ों में संग्रहण और खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है। शेष केंद्रों में भी जल्द ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

35 हजार से अधिक मानक बोरे का संग्रहण

अब तक जिले में 35 हजार से अधिक मानक बोरे तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। किस्ताराम, गोलापल्ली, कोंटा और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में भौगोलिक कारणों से पत्ते देर से तैयार होते हैं, जहां अगले एक सप्ताह में संग्रहण शुरू होने की संभावना है।

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, खराब पत्ते अलग

वन विभाग ने बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण कुछ क्षेत्रों में पत्तों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ऐसे पत्तों को नियमानुसार अलग किया गया है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाले तेंदूपत्तों की खरीदी लगातार जारी है।

ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस

विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक संग्राहकों से बेहतर गुणवत्ता का तेंदूपत्ता खरीदकर उन्हें उचित मूल्य दिलाना है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है, जिससे वनवासियों और ग्रामीणों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Exit mobile version