Site icon AB News.Press

Green Manure : जशपुर में हरी खाद को बढ़ावा… टिकाऊ खेती की ओर बढ़ते कदम… जैविक खेती को मिल रहा प्रोत्साहन

Green Manure: Promoting Green Manure in Jashpur... Steps Towards Sustainable Agriculture... Organic Farming Receives a Boost.

Green Manure

रायपुर, 28 अप्रैल। Green Manure : जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के नेतृत्व में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

600 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जा रहा प्रदर्शन

कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में इस वर्ष 600 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी खाद का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों को मैदानी अमले से संपर्क कर इस तकनीक को प्रोत्साहन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि दीर्घकालीन उत्पादकता सुनिश्चित हो सके।

हरी खाद से मिट्टी को मिलते हैं प्राकृतिक पोषक तत्व

हरी खाद के तहत ढेंचा, सनई, मूंग, उड़द और बरसीम जैसी फसलों को उगाकर 40-50 दिन बाद खेत में मिलाया जाता है। इसके बाद मुख्य फसल की बुवाई की जाती है, जिससे मिट्टी में प्राकृतिक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

मिट्टी की गुणवत्ता में होता है सुधार

हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटाश और जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है। इससे मिट्टी की जलधारण क्षमता बेहतर होती है और भूमि अधिक उपजाऊ बनती है।

रासायनिक उर्वरकों पर घटेगी निर्भरता

इस तकनीक को प्रोत्साहन से यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे खेती की लागत बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

कम लागत में अधिक लाभ का विकल्प

विशेषज्ञों के अनुसार हरी खाद एक किफायती और प्रभावी उपाय है, जो किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ खेती को टिकाऊ बनाने में मददगार है।

Exit mobile version