Warning : 30 अप्रैल डेडलाइन…! चावल जमा नहीं किया तो 74 राइस मिलर्स होंगे ब्लैकलिस्ट…FIR तय!
रायपुर, 27 अप्रैल। Warning : रायपुर में कस्टम मिलिंग चावल जमा करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। समीक्षा बैठक में साफ कर दिया गया है कि 30 अप्रैल अंतिम तिथि है, इसके बाद किसी भी तरह की ढील नहीं मिलेगी।
अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने 74 राइस मिलर्स को चेतावनी दी है कि तय समय में चावल जमा नहीं करने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
National

