Site icon AB News.Press

Ex MLA Son Suicide : रायपुर में सनसनी…! पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या…कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Ex-MLA's Son Commits Suicide: Sensation in Raipur...! Former MLA's son takes his own life... Body found hanging in his room.

Ex MLA Son Suicide

रायपुर, 27 अप्रैल। Ex MLA Son Suicide : राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे।

मानसिक तनाव के बीच बड़ा कदम

पुलिस के मुताबिक, जय साहू मोवा स्थित आदर्श नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जय साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक कारणों को लेकर उनकी पत्नी से विवाद भी हुआ था और घटना के समय पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों व करीबियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता धनीराम साहू वर्ष 1995 में अभनपुर से विधायक (Ex MLA Son Suicide) रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है।
Exit mobile version