Site icon AB News.Press

Anti Poaching Action : गरियाबंद में बड़ी कार्रवाई…! पानी में जहर मिलाकर मछली पकड़ रहे थे शिकारी…एंटी पोचिंग टीम ने किया 3 आरोपी को गिरफ्तार

Anti-Poaching Operation: Major Action in Gariaband! Poachers were catching fish by poisoning the water—Anti-Poaching Team arrests 3 accused.

Anti Poaching Action

गरियाबंद, 27 अप्रैल। Anti Poaching Action : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में एंटी पोचिंग टीम ने ओड़िशा के 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिजर्व क्षेत्र के गोडेना जलप्रपात में मछली पकड़ने के लिए पानी में जहरीले पत्ते मिला रहे थे, जिससे जलीय जीवों और अन्य वन्य प्राणियों को गंभीर नुकसान हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उप निदेशक वरुण जैन के निर्देश पर की गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओड़िशा के चमरू, लखीराम और संजय के रूप में हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों (Anti Poaching Action) ने बताया कि पानी में जहरीले तत्व मिलाना न केवल मछलियों के लिए घातक है, बल्कि इससे पूरे इकोसिस्टम पर असर पड़ता है। इस तरह की गतिविधियां वन्यजीव संरक्षण कानूनों का गंभीर उल्लंघन हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version