Site icon AB News.Press

Raipur Stranger Meetup Party : रायपुर में अजनबियों से मिलने की पार्टी पर बवाल…! कैफे ने रद्द की बुकिंग…सोशल मीडिया से उठा विवाद

Raipur Stranger Meetup Party: Uproar over a 'Meet-the-Strangers' party in Raipur! Cafe cancels booking... Controversy erupts on social media.

Raipur Stranger Meetup Party

रायपुर, 26 अप्रैल। Raipur Stranger Meetup Party : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों अजनबियों से मिलने की पार्टी को लेकर माहौल गर्म नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इनविटेशन और वीडियो ने इस इवेंट को चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है। जहां एक ओर युवाओं के बीच इसे लेकर उत्सुकता दिख रही थी, वहीं अब इसके विरोध की आवाजें भी तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इवेंट

बताया जा रहा है कि यह पार्टी 26 अप्रैल को आयोजित की जानी थी और इसके प्रचार के लिए Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लिया गया। वायरल पोस्टर और वीडियो में युवाओं को इस पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा था, जिससे यह तेजी से ट्रेंड करने लगा।

कैफे बुकिंग और फिर कैंसिल

जानकारी के अनुसार, आयोजन से जुड़े लोगों ने न्यू राजेंद्र नगर इलाके के एक कैफे को बुक किया था, लेकिन जब कैफे संचालक को पार्टी की प्रकृति का पता चला, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी। इस फैसले के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

Viral वीडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक-युवतियां डांस और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि कुछ स्लॉट अभी फ्री हैं, जबकि महिलाओं की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। इसी तरह के कंटेंट ने इस इवेंट को और ज्यादा वायरल कर दिया।

Social Groups का विरोध

जैसे ही इस इवेंट की जानकारी कुछ सामाजिक संगठनों तक पहुंची, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजनों के नाम पर गलत गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।
विरोध के चलते अब यह मुद्दा सामाजिक बहस का रूप ले चुका है।

क्या होती है Stranger Meetup Party?

Stranger Meetup Party ऐसे इवेंट होते हैं, जहां ऐसे लोग एक साथ मिलते हैं जो पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते। बड़े शहरों में इस तरह का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां नेटवर्किंग और एंटरटेनमेंट के जरिए नए कनेक्शन बनाए जाते हैं। अब रायपुर में यह ट्रेंड चर्चा में आने के बाद लोगों की नजर इस पर टिकी हुई है कि आगे क्या फैसला लिया जाता है।

Exit mobile version