Marriage Promise Rape : रेप के आरोप में किसान कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार…! महिला को 10 साल तक दिया शादी का झांसा
कवर्धा, 26 अप्रैल। Marriage Promise Rape : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से देर रात हिरासत में लिया।
पीड़िता द्वारा महिला थाना कवर्धा में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसे करीब 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि हर बार शादी का वादा किया गया, लेकिन आरोपी लगातार टालता रहा।
राज्य खबर

