Site icon AB News.Press

Congress List : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम घोषित…! दीपक बैज के नेतृत्व में सूची जारी यहां देखें

Congress List: Chhattisgarh Congress's New Team Announced! List Released Under the Leadership of Deepak Baij—View Here.

Congress List

रायपुर, 26 अप्रैल। Congress List : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक सूची जारी की है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जारी की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की नीति, रीति और जनकल्याणकारी विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है।

सूची में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेताओं की सहमति शामिल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी गई है।

भौगोलिक संदर्भ

साथ ही पार्टी की प्राथमिकताओं सामाजिक न्याय, किसान-श्रमिक हित, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता समर्पण और निष्ठा के साथ काम करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Exit mobile version