Road Accident : अंबिकापुर में बड़ा हादसा…! तेज रफ्तार एंबुलेंस खेत में पलटी…चालक अंदर फंसा…यहां देखें VIDEO

Road Accident : अंबिकापुर में बड़ा हादसा…! तेज रफ्तार एंबुलेंस खेत में पलटी…चालक अंदर फंसा…यहां देखें VIDEO

अंबिकापुर, 25 अप्रैल। Road Accident : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे के समय एंबुलेंस में केवल चालक ही मौजूद था, जो वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राज्य खबर